सिकंदराबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के सिकंदराबाद विधानसभा आगमन पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
