
सिकंदराबाद। जन शिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित निस्तारण में सिकंदराबाद तहसील ने प्रदेश भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। तहसील ने 9वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।

एसडीएम सिकंदराबाद रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार तहसील सिकंदराबाद ने 100 में से 95 अंक प्राप्त किए हैं। यह जनपद की सभी तहसीलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है।

एसडीएम ने इस सफलता का श्रेय तहसीलदार संजय कुमार सहित पूरी तहसील टीम को दिया और कहा कि आगे भी जन समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान जारी रहेगा।

