
सिकंदराबाद।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सोनी गोयल को बुलंदशहर जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सोनी गोयल ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए वह निरंतर कार्य करेंगी और महिलाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
केशव कौशिक बने भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। केशव कौशिक को भाजपा किसान मोर्चा बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर केशव कौशिक ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और किसानों के हित व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
