
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार को ऑयल टैंक में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गंभीरता को देखते हुए फायरफाइटर्स ने फोम का इस्तेमाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

