सिकंदराबाद। थाना सिकंदराबाद पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईदरीश की ट्यूबवेल के पास से एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान ध्रुव सैनी उर्फ खानदानी पुत्र अरुण सैनी निवासी मोहल्ला खत्रीवाड़ा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और वह शातिर किस्म का अपराधी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मुनेश पाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार और राहुल त्यागी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
