राजेश अग्रवाल
सिकंदराबाद, बुलंदशहर। श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में पंचवटी फार्म हाउस पर शनिवार रात वैश्य पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में राधा-कृष्ण और महाकाल की धार्मिक नाटिकाओं ने चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुलंदशहर चेयरपर्सन दीप्ती मित्तल और खुर्जा के निवर्तमान चेयरमैन राजीव बंसल ने माता महालक्ष्मी और अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर दीप्ती मित्तल ने लाला टोडरमल द्वारा सबसे महंगी जमीन खरीदने के प्रसंग को वैश्य समाज के ऐतिहासिक राष्ट्रप्रेम का उदाहरण बताया। राजीव बंसल ने वैश्य समाज से राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और सिकंदराबाद से भाजपा से अजय बंसल की दावेदारी को प्रोत्साहित किया।

अलीगढ़ के महाकाल ग्रुप के कलाकारों ने ब्रज वंदना, महारास, विष्णु अवतार, डांडिया, ब्रज की होली, महाकाल, सती कथा और उज्जैन महाआरती की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में 25 अक्टूबर को निकली शोभायात्रा में विभिन्न स्वरूपों में सजे बच्चों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। पंचवटी फार्म हाउस में जयंती कैटर्स की चाट और नेचुरल आइसक्रीम का लुत्फ उठाया गया, वहीं मेले में लगी दुकानों पर दीपावली की खरीदारी हुई और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान मोहनलाल गोयल, अशोक सिंघल, शिवप्रकाश गोयल, राधेश्याम मित्तल, नवीन सिंघल, दीपक सिंघल, अनिल गोयल सहित समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
