गुलावठी, बुलंदशहर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने भारी पुलिस बल के साथ थाना गुलावठी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान एएसपी सिटी ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की तैनाती और मुस्तैदी को परखा और त्योहारों के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, बाजारों में विशेष सतर्कता बरतें और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखें। संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

