राजेश अग्रवाल
सिकंदराबाद ।विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने रविवार को गांव चोला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और जनसभा को संबोधित कर आशीर्वाद व समर्थन मांगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने भावुक अंदाज में कहा कि सिकंदराबाद मेरा परिवार है, यहां की जनता ने हमेशा मुझे बेटी और बहन के रूप में प्यार और सम्मान दिया है। क्षेत्र की समस्याओं को मैं भलीभांति जानती हूं और जनता के आशीर्वाद से उन्हें दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सीधा संवाद ही उनकी ताकत है और जनता के बीच रहकर ही सही मायने में सेवा की जा सकती है।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में गांव के बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

