तमंचे के साथ ‘शूटर’ गिरफ्तार
सिकंदराबाद। थाना सिकंदराबाद पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सलेमपुर वाले कच्चे रास्ते के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को दबोचा, तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहित उर्फ शूटर पुत्र राकेश निवासी सलेमपुर कायस्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म का है और उसके विरुद्ध पहले से ही आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दीपक चाहर, कांस्टेबल पवन कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
