
विमला सोलंकी ने जनता के बीच पहुंचकर साधा निशाना, कहा – आपके समर्थन से ही लडूंगी चुनाव
सिकंदराबाद। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। उन्होंने ग्राम सेदमपुर और नगर पंचायत ककोड़ में जनता के बीच पहुंचकर चुनावी माहौल को टटोला और लोगों से सीधा संवाद किया

इस दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की और चुनाव लड़ने के लिए उनका आशीर्वाद व समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।
सेदमपुर और ककोड़ में किए गए इस जनसंपर्क को उनकी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करना उनके इस अभियान का मुख्य केंद्र रहा। उनकी इन मुलाकातों के बाद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
