बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भराना में बीती रात अज्ञात चोरों ने 6 किसानों के खेतों में लगी मोटरों को निशाना बनाया। चोरों ने मोटरें खोलकर उनके अंदर से तांबे के तार चोरी कर लिए।
गांव के प्रधान महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घटना 30/31 अक्टूबर की रात की है। चोरों ने उनके साथ ही पप्पू ठेकेदार, श्रीनिवास, रामवीर, प्रवीण और पवन के खेतों में लगी मोटरों से चोरी की है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि इस चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

