बुलंदशहर। PET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजय ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की जाए और किसी भी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर न जाने दिया जाए। प्रवेश और निकास द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता से ड्यूटी करें और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाएं।

साथ ही केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी और यातायात व भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।

