
बुलंदशहर। जिले में यातायात माह का शुभारंभ हो गया है। पुलिस लाइन से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

इस दौरान एसएसपी ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। बिना हेलमेट बाइक और शराब पीकर कार न चलाएं।

एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

