oplus_0
सिकंदराबाद। नगर में महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा उत्साह और श्रद्धा के माहौल के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा का शुभारंभ चैंबर की धर्मशाला से गणेश जी की आरती के साथ किया गया। शोभायात्रा में शामिल मधुर बैंड-बाजों की धुनों और भव्य सजावट ने सभी का मन मोह लिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
यह शोभायात्रा निर्धारित मार्ग विजय द्वार, वेदवाड़ा, हनुमान चौक और कबाड़ी बाजार से होती हुई भजनलाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा नगर महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठा।
