सिकंदराबाद। जेएस कॉलेज के बीएड विभाग की शिक्षिका अलका चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से प्रो. ज्योति पुरी के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

उन्होंने “उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि पर मेटाकॉग्निटिव अधिगम रणनीतियों का प्रभाव” विषय पर शोध किया है। उनका शोध विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को बेहतर बनाने में मेटाकॉग्निटिव अधिगम रणनीतियों की भूमिका पर केंद्रित रहा।
उनकी इस उपलब्धि से जेएस कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
