सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर कथा-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और भजन-कीर्तन कर उनका गुणगान किया गया। भक्ति भरे माहौल में पूरा क्षेत्र राममय हो गया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
